बुधवार, 27 नवंबर 2024

28 November

28 नवम्बर 
रेड प्लैनेट डे
Red Planet Day 
प्रति वर्ष 28 नवंबर को लाल ग्रह दिवस मनाया जाता है। मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। नासा ने मंगल ग्रह की पड़ताल के लिए मेरिनर 4 अंतरिक्ष यान 28 नवंबर, 1964 को लॉन्च किया गया था। यह मंगल ग्रह के निरीक्षण के लिए भेजा गया यान था। यह ग्रह की सतह पर आयरन ऑक्साइड है जो इसे लाल बनाता है। मंगल पृथ्वी के आकार का आधा है लेकिन फिर भी यह चौथा सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्वी से मंगल ग्रह की न्यूनतम दूरी लगभग 33.9 मिलियन मील है। यह सूर्य से चौथा ग्रह है। डेमोस और फोबोस मंगल ग्रह पर दो चंद्रमाओं के नाम हैं। मंगल ग्रह पर एक वर्ष पृथ्वी के 687 दिन के बराबर होता है।

ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि 
Jyotiba Fule Death Anniversary 
सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, शिक्षाविद् और बुद्धिजीवी, ज्योतिराव फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। हिंदू समाज के ब्राह्मण वर्चस्व के एक कट्टर आलोचक, उन्होंने जाति व्यवस्था और निचली जातियों पर इसके भयावह प्रभावों का गहन विश्लेषण किया। 28 नवंबर, 1890 को उनकी मृत्यु हो गई। ज्योतिबा फुले ने समाज को जाति प्रथा और इससे जुड़ी कुरीतियों से मुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए। उन्होंने महाराष्ट्र में सर्वप्रथम महिला शिक्षा तथा अछूतोद्धार का काम आरंभ किया था। उन्होंने पुणे में लड़कियों के लिए भारत का पहला विद्यालय भी खोला। उन्होंने अछूतोद्धार के लिए सत्यशोधक समाज स्थापित किया था। उनका यह भाव देखकर 1888 में उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई थी। 

विश्व करुणा दिवस
World Compassion Day 
विश्व करुणा दिवस प्रतिवर्ष 28 नवंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 2012 में भारतीय साहित्यकार, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतीश नंदी ने की थी। यह जीवों के प्रति हिंसा के विरुद्ध अहिंसा की अवधारणा पर आधारित है। यह महात्मा गांधी के अहिंसा दर्शन के विचार से भी प्रेरित है। इससे जुड़ा पहला कार्यक्रम मुंबई में हुआ और इसमें 14वें दलाई लामा और भारत और विदेश के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें पशु कल्याण, शाकाहार के बढ़ते महत्व और सभी जीवित प्राणियों के प्रति करुणा पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें