15 दिसंबर
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
International Tea Day
हर साल 15 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता रहा है। यह दिन सिर्फ बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, केन्या, मलावी, मलेशिया, युगांडा, भारत और तंजानिया जैसे देशों में मनाया जाता है। यह दिवस मुख्य रूप से किसानों और श्रमिकों के चाय व्यापार के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस को मनाने का मकसद चाय उत्पादकों और चाय मजदूरों की स्थिति बेहतर बनाने का है। यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से चाय मजदूरों की काम की स्थिति, मजदूरों के अधिकार, दिहाड़ी, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की जाती है। इसके अलावा चाय मजदूरों के योगदानों पर भी प्रकाश डाला जाता है। साल 2004 में मुंबई में व्यापार संघों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की बैठक हुई। उसमें अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का फैसला किया गया। पहली बार अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस 15 दिसंबर, 2005 को मनाया गया था। देश के पांच प्रमुख चाय उत्पादक देश चीन, भारत, केन्या, वियतनाम और श्रीलंका के अलावा मलावी, तंजानिया, बांग्लादेश, यूगांडा, इंडोनेशिया और मलयेशिया में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। भारत की सिफारिश पर अब संयुक्त राष्ट्र ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित कर दिया है। दरअसल अधिकतर चाय उत्पादक देश में गुणवत्तापूर्ण चाय उत्पादन का सीजन मई में ही शुरू होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें