5 जनवरी
राष्ट्रीय पक्षी दिवस (अमेरिका)
हर साल 5 जनवरी को अमेरिका में राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य पक्षियों और उनके आवासों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह दिन पक्षियों के परिस्थितिकी महत्व और उनके संरक्षण के दिशा में बेहतर बनाने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रीय पक्षी दिवस, मनाने की शुरूआत 2002 में अमेरिका में हुई। यह विशेष दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 5 जनवरी वार्षिक "क्रिसमस बर्ड काउंट" का दिन भी है। यह वार्षिक राष्ट्रीय अवकाश अमेरिका में काफी समय से मनाया जाता रहा है। इसके जरिए संयुक्त राज्य अमेरिका में पक्षियों की संख्या और स्थिति दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है। क्रिसमस बर्ड काउंट मनाया जाता है, जो दुनिया की सबसे बड़ी नागरिक विज्ञान परियोजना है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में जंगली पक्षियों की गणना करती है। यह काम तीन सप्ताह तक चलता है।यह दिन पक्षी प्रेमियों के लिए एक खास दिन है। बता दें कि बॉर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर गठबंधन ने वर्ष 2002 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। वहीं भारत में यह दिन 12 नवंबर को मनाया जाता है।Born Free USA के अनुसार, दुनिया की लगभग 10,000 पक्षी प्रजातियों में से 12 फीसदी विलुप्त होने की कगार पर हैं. राष्ट्रीय पक्षी दिवस समारोह इन पारिस्थितिक समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में पक्षियों की रक्षा और संरक्षण के लिए लोगों को शिक्षित करने के लिए एक मंच और अवसर प्रदान करता है.इस दिवस की सहायता से अब पूरी दुनिया ये समझने लगी है कि किस तरह से पक्षी हमारे जीवन के लिए उपयोगी हैं.राष्ट्रीय पक्षी दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए लोग बर्ड वाचिंग के अलावा पक्षियों से संबंधित कई तरह के गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं. पक्षियों के बारे में अध्ययन करते हैं और दूसरों को शिक्षित करते हैं. लोग अक्सर पक्षियों को एडॉप्ट करके अपना समर्थन देते हैं. कई लोग पक्षियों की प्रजातियों के बारे में जानने के लिए पुस्तकों की मदद लेते हैं. अनुमान है कि इस सदी के अंत तक लगभग 1200 पक्षी प्रजातियां विलुप्त होकर हमेशा के लिए नष्ट हो जाएंगी. (विविध स्रोत)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें