गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025

31 अक्टूबर


31 अक्टूबर 

विश्व बचत दिवस 

हर साल 31 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व बचत दिवस (World Savings Day) मनाया जाता है। यह दिवस सविंग पर जोर देने के लिए मनाया जाता है। कोई भी आपात स्थिति में लड़ने के लिए या फिर रिटायरमेंट के बाद भी इनकम को जारी रखने के लिए सेविंग काफी जरूरी होती है। यह आपकी इनकम को सुरक्षित रखती है साथ ही आपको वित्तीय तौर पर मजबूती देती है।विश्व बचत दिवस का कनेक्शन विश्व के पहले सेविंग बैंक कांग्रेस से जुड़ा है। सबसे पहले दुनिया में विश्व बचत दिवस का आयोजन इटली में किया गया था। यह आयोजन 30 अक्टूबर 1924 में किया गया था। इसे अधिकारिक रूप से 31 अक्टूबर 1924 में स्थापित किया गया था। इसके बाद से हर साल 31 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है। विश्व बचत दिवस की स्थापना 31 अक्टूबर, 1924 को इटली के मिलान में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बचत बैंक सम्मेलन (विश्व बचत बैंक समाज ) के दौरान हुई थी । इतालवी प्रोफेसर फिलिपो रविज़ा ने सम्मेलन के अंतिम दिन इस दिन को "अंतर्राष्ट्रीय बचत दिवस" घोषित किया। थ्रिफ्ट कांग्रेस के प्रस्तावों में यह निर्णय लिया गया कि 'विश्व थ्रिफ्ट दिवस' दुनिया भर में बचत को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक दिन होना चाहिए। बचत को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों में, बचत बैंकों ने स्कूलों, पादरियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल, पेशेवर और महिला संघों के सहयोग से भी काम किया । भारत में 30 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को विभिन्न सेविंग तकनीक के बारे में जानकारी देना है। 

हैलोवीन 

हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आत्माएं धरती पर अपने परिवार से मिलने आती हैं। इसलिए इस खास दिन को मनाने के लिए लोग तरह-तरह के डरावने लिबास पहनते हैं, मेकअप (Halloween Makeup) करते हैं और दोस्तों के साथ मिलकर खूब मस्ती-मजा करते हैं। 31 अक्टूबर को ईसाई समुदाय के सेल्टिक कैलेंडर के आखिरी दिन हैलोवीन डे मनाया जाता है। हैलोवीन डे की शुरुआत स्कॉटलैंड और आयरलैंड में हुई थी, लेकिन अब कई देशों में इसे मनाया जाता है। इस दिन लोग तरह-तरह के डरावने गैटअप में नजर आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भूतों जैसे लुक में आने से पूर्वजों की आत्माओं को शांति मिलती है। हैलोवीन डे पर लोग अपने दोस्त, रिश्तेदार और पड़ोसियों के घर जाते हैं और उनके साथ मिलकर कई गेम खेलते हैं। हैलोवीन डे 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक कई देशों में लोग इसे अपने पूर्वजों की याद में मनाते हैं। हैलोवीन डे का इतिहास करीब 2000 साल पुराना है। उत्तरीय यूरोप में 1 नवंबर को 'आल सेट्स डे' फेस्टिवल मनाया जाता था जिसे अब लोग हैलोवीन ईव कहते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें